मैनपुरी। बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सौ शैया अस्पताल का एक बार फिर से कायाकल्प अवार्ड के लिए चयन किया गया है। अस्पताल को लगातार दूसरी बार अवार्ड मिलने से व्यवस्थाओं में और सुधार होने की उम्मीद जागी है।
पिछले माह कायाकल्प अवार्ड के लिए सौ शैया अस्पताल का लखनऊ से आयी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था। बृहस्पतिवार की रात अवार्ड के लिए चयनित अस्पतालों की सूची जारी की गई। इसमें सौ शैया अस्पताल का फिर से चयन किया गया है। सीएमएस डॉ. एके उपाध्याय का कहना है कि बेहतर व्यवस्थाओं के चलते अस्पताल को अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार के रूप में जो भी धनराशि मिलेगी उससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा।