आगरा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की कबड्डी और खो-खो टीमों के चयन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अलीगढ़ स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 3 और 4 नवंबर को चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में कबड्डी और खो-खो के खिलाड़ियों का चयन 3 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगा। वहीं, बालक वर्ग के लिए 4 नवंबर को इसी समय चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें एक जनवरी 2009 या उसके बाद जन्मे अंडर-18 खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि कबड्डी में पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम वजन 70 किलोग्राम और महिला वर्ग के लिए 65 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।