फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताक पर सुरक्षा, एमजी रोड पर मंडरा रहा मौत का साया

विज्ञापन
प्रतापपुरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान मशीन गिरने से मकान में आई दरार । संवाद
विज्ञापन
आगरा। मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के निर्माण में सुरक्षा इंतजाम ताक पर हैं। जगह-जगह भारी-भरकम मशीनें खड़ी हैं। कहीं बैरिकेडिंग आड़ी-तिरछी हैं, तो कहीं सरिया झांक रही हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग खुली है। ऐसे में एमजी रोड से हाईवे तक और कैंट स्टेशन से मंडलायुक्त कार्यालय तक इन रास्तों से गुजरने वालों और रहने वालों पर मौत का साया मंडरा रहा है।
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण में ट्रैफिक प्रबंध न करने से एक तरफ सड़कों पर लोग जाम से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ अब सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को प्रतापपुरा में एलिवेटिड ट्रैक के लिए पिलर खुदाई करने वाली मशीन धंसने से गिर पड़ी। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार को मुंबई के मुलुंड में भी मेट्रो पिलर का हिस्सा गिर पड़ा। मानकविहीन बैरिकेडिंग और सड़क के बीच बेतरतीब खड़ी भारी मशीनों के अलावा सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। बीते महीने जिलाधिकारी आवास के सामने मेट्रो कार्य में लगे एक वाहन ने महिला को कुचल दिया था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रात में न रिफ्लेक्टर लगाए, न मार्शल
मेट्रो निर्माण साइट पर रात में रिफ्लेक्टर और पर्याप्त रोशनी न होने से वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। भारी मशीनें बिना किसी उचित ट्रैफिक मार्शल के मुख्य सड़कों पर घुमाई जा रही हैं। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा ऑडिट कर इन कमियों को दूर नहीं किया, तो निर्माण में बरती जा रही लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस मामले में यूपीएमआरसी की आगरा मेट्रो परियोजना के निदेशक अरविंद राय का कहना है कि इस घटना के बाद संरक्षा और सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की जाएगी। सभी संरक्षा मानकों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें