फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट जेल गैंगवार: मथुरा जेल में सख्ती बढ़ी, पीएसी सीसीटीवी कैमरों से कर रही निगरानी

Sat, 15 May 2021 06:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

चित्रकूट जेल में हुए गोलीकांड के बाद मथुरा जिला जेल में सख्ती बढ़ा दी गई है। संवेदनशील बंदियों की तलाशी पीएसी सीसीटीवी कैमरे के सामने कर रही है। इनकी हर घंटे हाजिरी भी हो रही है। जेल अधिकारियों ने बंदियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम तैयार की है। 
विज्ञापन
मथुरा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जेल में हुए गोलीकांड की धमक मथुरा जेल तक पहुंच गई है। वर्ष 2015 में मथुरा जेल में हुए गोलीकांड को ध्यान में रखते हुए बंदियों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। जेल में वर्तमान में लगगभ 1750 बंदी हैं। जेल अधिकारियों ने अति संवेदनशील और संवेदनशील बंदियों को अलग बैरक में रखा गया है। डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि चित्रकूट की घटना के बाद जेल में सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


फोन की भी हो रही है रिकॉर्डिंग  
जेल में अति संवेदनशील बंदियों की ओर से जो भी फोन किए जाते हैं उन्हें भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। अधिकारी इन रिकॉर्डिंग पर नजर बनाए हुए इसे लगातार सुना जाता है।

2015 में हुई थी गैंगवार
साल 2015 में जिला जेल में कुख्यात ब्रजेश मावी की हत्या के आरोप में जेल में बंद राजेश टोंटा और ब्रजेश मावी के साथियों में गैंगवार हुई थी। इस दौरान एक बंदी की जेल में ही मौत हो गई थी। बाद में जिला जेल से इलाज के लिए ले जाते समय राजेश टोंटा की भी हत्या कर दी गई। जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय को मथुरा भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र का तबादला 
जिला जेल का कार्यभार देख रहे आगरा रेंज के डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय का स्थानातंरण डीआईजी हेड क्वार्टर में कर दिया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी हेड क्वार्टर को प्रयागराज-अयोध्या परिक्षेत्र (चित्रकूट) का कार्यभार सौंपा गया। मैत्रेय रविवार को कार्यभार छोड़ देंगे। 

चित्रकूट जेल में क्या हुआ ? 
चित्रकूट जिला जेल रगौली में शुक्रवार की सुबह 10 बजे सीतापुर निवासी अंशू दीक्षित ने वाराणसी के कुख्यात अपराधी मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली और कैराना (शामली) निवासी अपराधी मुकीम काला को गोलियों से भून दिया। इसके बाद उसने पुलिस पर गोलियां दागीं। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में अंशू भी मारा गया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें