एटा के सकरौली थाना क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, इसौली के ताले बृहस्पतिवार रात चोरों ने तोड़ डाले। प्रधानाचार्य कार्यालय सहित चार कमरों के ताले तोड़ दिए। हालांकि इंटरलॉक के चलते चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
सकरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत इसौली के गांव बाकलपुर में यह विद्यालय स्थित है। प्रधानाचार्य ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात चोरों ने मुख्य गेट के बाद प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़ दिया। कार्यालय कक्ष सहित अन्य कक्षों का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। इंटरलॉक ताला लगा होने से चोरी बच गई। शुक्रवार की सुबह परिचारक पहुंचा तब जानकारी हुई। बताया कि एक सप्ताह के अंदर ही चोर पहले भी विद्यालय में ताले तोड़ चुके हैं।