उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद रोड पर मंगलवार शाम को ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद पुलिस पहुंची थी। यहां पीआरवी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पहले हेड कांस्टेबल और चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर दो आरोपियों को जेल भेजा था। दूसरा मुकदमा घायल युवक शिवम के पिता की शिकायत पर दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 6 बजे चमरौली निवासी शिवम तोमर, दीपक पालीवाल और सूर्या दुबे के साथ बाइक से जा रहे थे। सौ फुटा रोड पर ई- रिक्शा पलटने पर चालक की मदद के लिए रुक गए। तभी ऑटो ने टक्कर मार दी। इस पर तीनों का चालक से विवाद हुआ था।
ऑटो में सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पीआरवी मौके पर पहुंची तो महिला व पुरुषों ने हमला कर दिया था। पीआरवी पर तैनात प्रवीन और प्रेमशंकर से गीलीगलौज कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरा मुकदमा घायल युवक शिवम के पिता की शिकायत पर दर्ज किया है।