फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्को टेस्ट से रह गए दो अन्य लोगों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री के पुत्र सहित दो लोगों का नार्को टेस्ट होने के बाद एसआईटी अब टेस्ट के लिए रह गए दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है। यह लोग नोटिस व ब्रीफिंग के बाद भी टेस्ट के लिए हाजिर नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

भोगांव के नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म मामले में थाना पुलिस, एटीएस, एसआईटी प्रथम की टीमों द्वारा जांच की गई। लेकिन कोई किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सका। वर्तमान में एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में एसआईटी द्वितीय जांच कर रही है। लेकिन छात्रा की मौत व दुष्कर्म के रहस्य से पर्दा नहीं हटा पा रही है। छात्रा की मौत को एसआईटी खुदकुशी मान कर जिम्मेदार के तौर पर पूर्व प्रधानाचार्या को दोषी बताते हुए चार्जशीट लगातार जेल भेज चुकी है, लेकिन अभी भी छात्रा के साथ दुष्कर्म का रहस्य अनसुलझा ही है। छात्रा की मां के बयान के आधार पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व भोगांव के विधायक रामनरेश अग्रिहोत्री के पुत्र अंकुर अग्रिहोत्री सहित दो लोगों का नार्को टेस्ट भी अहमदाबाद में हो चुका है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह टेस्ट भी एसआईटी को किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा सका है। टेस्ट की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही बुधवार की सुबह पूर्व मंत्री के पुत्र सहित दोनों लोग घर के लिए रवाना हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को दोनों लोग मैनपुरी पहुंचेंगे। वहीं दूसरी ओर एसआईटी की टीम नार्को टेस्ट के लिए अब शेष रह गए दो अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है। इन दोनों लोगों का भी टेस्ट कराना था, इसके लिए नोटिस के साथ ही ब्रीफिंग कराई गई थी। लेकिन यह लोग टेस्ट के लिए प्रस्तुत नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें