फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नकली घी के सौदागरों की तलाश तेज, आरोपियों को नहीं मिल सके जमानत, पुलिस ने तैयार किया प्लान

Sun, 05 Jan 2025 03:46 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

खाना तैयार करने से लेकर पूजा करने में इस्तेमाल किए जाने वाला देसी घी नकली बेचा जा रहा है। इस गोरखधंधे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। दुकानों पर छापेमारी करने के साथ आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई करने का प्लान तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली घी की आपूर्ति आगरा में किए जाने की जानकारी पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने दरेसी, अछनेरा और खेरागढ़ में 9 प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर जांच की है।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को आगरा में जय सिंह ट्रेडर्स, पुष्पांजलि ट्रेडर्स और बजरंग ट्रेडर्स समेत अन्य फर्मों पर नकली घी की आपूर्ति किए जाने की जानकारी मिली थी। अछनेरा में मुख्य बाजार समेत 5 प्रतिष्ठानों, दरेसी और खेरागढ़ में दो-दो फर्म और जनरल स्टोरों पर जांच की। संचालकों से संबंधित 18 ब्रांड के घी के टिन-पैकेट की खिरीद-बिक्री के बारे में पूछा। इनके यहां इन ब्रांड के टिन और पैकेट नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


13 नमूनों की रिपोर्ट भेजकर जल्द जांच कराने की मांग 
सहायक आयुक्त ने बताया कि नकली घी बनाने की फैक्टरी से 13 नमूने लिए थे। इसमें यहां बरामद हुए तैयार घी, रिफाइंड, वनस्पति और अन्य अज्ञात पदार्थ शामिल हैं। इनको लैब भेज दिया है। इनकी जांच प्राथमिकता पर करवाने के लिए भी लिखा है। उन्होंने बताया कि ये नकली ही हैं, लेकिन पुष्टि के लिए जांच करा रहे हैं।

नकली घी के आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि नकली देसी घी फैक्टरी चलाने वाले आरोपियों की आसानी  से जमानत नहीं होगी। मामले में पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। गिरफ्तार आरोपियों के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है। मैनेजर ने बयानों में फैक्टरी के असली मालिकों के बारे में जानकारी दी है। तीनों मालिकों की कॉल डिटेल भी निकालवाई गई है। फैक्टरी के मैनेजर से उनके संबंध डिजिटल तरीके से भी साबित किए जाएंगे। ताकि कोई अपने बयानों से पलट भी जाए तो आरोपियों को इसका लाभ नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें