फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च डालकर कारोबारी भाइयों से लूट: फिरोजाबाद तक हुई तलाश, 24 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग

Sat, 27 Jul 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कमला नगर में कारोबारी भाइयों से लूट के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अभी तक 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में कारोबारी भाइयों से लूट करने वाले बदमाश 24 घंटे बाद भी बेसुराग हैं। पुलिस की 3 टीमों ने आगरा व फिरोजाबाद में तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं। उधर, पुलिस का दावा है कि लूट 10 लाख की नहीं, बल्कि 5 लाख रुपये की हुई थी। वहीं पुलिस को कमला नगर में लुटेरों की तलाश करते हुए 3 वाहन चोर मिले हैं।
विज्ञापन


 

शांतिनगर, कमला नगर निवासी एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र और महेश मोटवानी से बृहस्पतिवार रात को आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपये लूटे गए थे। दो बाइक पर आए 4 बदमाशों ने वारदात की थी। बदमाश वारदात कर हाईवे से होते हुए फिरोजाबाद की तरफ गए थे।

 

टूंडला टोल तक पुलिस टीम पहुंची। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। मगर, बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं है। कुछ सुराग मिले हैं। टीम कार्य कर रही हैं।

 

पहले कारोबारियों ने 10 लाख रुपये की लूट बताई थी। इस पर केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि बदमाशों ने वारदात से पहले स्कूटी से रेकी की थी। वह कारोबारी भाइयों की दुकान पर आधा घंटे पहले से नजर रख रहे थे। भाइयों के बाहर निकलते ही पीछे लग गए थे। मगर, महेश मोटवानी अब बैग में 5 लाख रुपये ही होने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि हिसाब किताब करने पर रकम की सही जानकारी हो सकी है।
 
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में थे, मिले वाहन चोर
कमला नगर पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। तभी पुलिस को स्कूटी चोरी करने वाले कैमरों में नजर आ गए। पुलिस आरोपियों के घरों तक पहुंच गई। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने 25 जुलाई को कमला नगर से स्कूटी चोरी की थी। अब फिर से घूम रहे थे। आरोपियों में हिमांशु चौधरी, ऋषभ कुमार और समीर कुरैशी हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें