फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंद मकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

Sat, 02 Nov 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। मोहल्ला कादरगंज रोड स्थित करीब सात माह से बंद मकान में शुक्रवार की रात में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित महिला ने रंजिश के चलते उसके मकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गंजडुंडवारा निवासी ज्ञान देवी पत्नी रत्नेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब सात माह पूर्व उनका झगड़ा पड़ोसी आमोद पुत्र मदन गोपाल से हो गया था। झगड़े में मदन गोपाल के एक घायल बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस केस में परिवार के सभी सदस्य जेल में हैं। बताया कि वह खुद भी जमानत पर बाहर आई हैं। जब से वह जमानत पर आई हैं तभी से दूसरे पक्ष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस डर से वह अपने गांव में रहने पर मजबूर हैं। इसी रंजिश में आरोपियों ने उसके मकान में आग लगा दी। इसके चलते घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पहुंचकर काबू पा लिया। पीड़ित महिला ने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें