फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भाजपा महानगर अध्यक्ष से तकरार के बाद एडीएम का तबादला, विधायक के सामने हुई थी 'तू-तड़ाक'

Fri, 07 May 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

भाजपा नेता से विवाद के दो दिन बाद एडीएम पुष्पराज सिंह का तबादला हो गया। उनकी जगह आवास विकास परिषद के उप आयुक्त हिमांशु गौतम को एडीएम प्रोटोकॉल बनाया गया है। 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में भाजपा महानगर अध्यक्ष और एडीएम प्रोटोकॉल के बीच हुआ था विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दो दिन पूर्व कलक्ट्रेट परिसर में भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह के बीच हुए विवाद के बाद गुरुवार को शासन ने एडीएम को प्रोटोकॉल पद से हटाकर आवास विकास परिषद में उप आयुक्त पद पर तैनात किया है। पूरे मामले को भाजपाइयों से हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के विजयी प्रत्याशियों को रिर्टनिंग ऑफिसर एवं एडीएम प्रोटोकॉल कार्यालय में मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे थे। दोपहर 12 बजे भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन एत्मादपुर के एक प्रत्याशी को जल्द प्रमाण पत्र दिलवाने के लिए पहुंचे थे। 

ऐसे शुरू हुआ विवाद
एडीएम प्रोटोकॉल कक्ष में प्रवेश किया। तो प्रोटोकॉल ने उन्हें टोकते हुए कहा, तुम बाहर जाओ। सिर्फ प्रत्याशी अंदर आएगा। व्यवस्था खराब मत करिए। इस बात पर महानगर अध्यक्ष और प्रोटोकॉल के बीच तकरार हो गई। फिर कुछ देर बाद भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान कलक्ट्रेट पहुंचे। कई भाजपा नेता व समर्थक मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष के साथ खड़े होकर विधायक एडीएम से वार्ता कर रहे थे। एडीएम हाथों के इशारों से उन्हें बताने लगे। विधायक ने एडीएम से कहा, हाथ नीचे करिए। फिर भानु की तरफ इशारा करते हुए बोले, ये भाजपा महानगर अध्यक्ष हैं और जिलाध्यक्ष भी। तभी भानु ने एडीएम से कहा, तमीज से बात करे कर तू...। 

संबंधित खबर- दबंगई: कलक्ट्रेट में भाजपा महानगर अध्यक्ष और एडीएम प्रोटोकॉल में विवाद, कहा- नशा उतार दूंगा...

एडीएम ने कहा, दो मिनट में नशा उतार दूंगा तुम्हारा। हमसे बड़े भाजपाई नहीं हो तुम। वहां खड़े अन्य समर्थक एडीएम से गाली-गलौज करते हुए बोले, तू उतारेगा हमारा नशा...। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मामला शांत कराया था। अधिकारी और भाजपा नेताओं के बीच हुई कहासुनी का वीडियो वायरल हो गया। 

घटना के दो दिन बाद तबादला
इस घटना के दो दिन बाद एडीएम पुष्पराज सिंह का तबादला हो गया। उनकी जगह आवास विकास परिषद के उप आयुक्त हिमांशु गौतम को एडीएम प्रोटोकॉल बनाया गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने तबादले की पुष्टि करते हुए कहा कि जनहित में उन्हें आवास विकास परिषद में भेजा गया है। 

मनिकनन्दन ए. बने सीडीओ
वाराणसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर तैनात मनिकनन्दन ए को आगरा का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया है। तत्कालीन सीडीओ जे. रीभा छह माह के मातृत्व अवकाश पर गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें