फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार बच्चों की मौत का मामला, हटाए गए एसडीएम; बिना अनुमति तहसील छोड़ने पर रोक

Thu, 11 Jul 2024 10:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार बच्चों की मौत के मामले में एसडीएम को हटा दिया गया है। बिना अनुमति तहसील छोड़ने पर भी रोक है। 
विज्ञापन
इसी गड्ढे में डूबकर बच्चों की मौत हो गई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे खंदौली इंटरचेंज पर वर्षा जल संचयन के लिए खुले गड्ढे में गिरने से चार बच्चों की मौत हुई थी। इस मामले में एसडीएम एत्मादपुर दिव्या सिंह की लापरवाही सामने आई है। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने उन्हें एत्मादपुर से हटाकर कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


सात जुलाई को हादसे के दिन प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह ने तत्कालीन एसडीएम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए थे। एसडीएम दिव्या सिंह देरी से मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य में लापरवाही के कारण चार बच्चियों की जान चली गई। 

प्रभारी डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा था। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी एसडीएम के स्पष्टीकरण के जवाब से संतुष्ट नहीं थे। उनकी जगह खेरागढ़ तहसील में एसडीएम न्यायिक संगम लाल को एत्मादपुर का नया एसडीएम बनाया गया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सतीश कुशवाह को एसडीएम न्यायिक खेरागढ़ पद पर तैनाती मिली है।

बिना अनुमति तहसील छोड़ने पर रोक

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि कोई भी एसडीएम बिना अनुमति तहसील मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। वहीं उन्हें निवास करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें