फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम खेरागढ़ ने फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। उपजिलाधिकारी ऋषि राव ने शुक्रवार को सैंया ब्लॉक के विभिन्न गांवों में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इरादतनगर और मोतीपुरा सहित करीब आधा दर्जन कैंपों में जाकर व्यवस्थाओं को परखा और किसानों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान किसानों ने भूमि रिकॉर्ड अपडेट न होने और ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी किसान को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ऋषि राव ने किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्री) अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें