फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुर्दे' से शांतिभंग का खतरा ! एसडीएम ने जवाब मांगा तो दारोगा ने की लापरवाही की हद पार

Sat, 30 Nov 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कासगंज जिले में चौंकाने वाला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले मर चुकी महिला को पाबंद कर दिया। खुलासा होने पर एसडीएम और सीओ सिटी ने दारोगा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन उन्होंने उच्च अधिकारियों के निर्देश को नजर अंदाज कर दिया। जवाब न देने पर दारोगा को फिर नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


गांव गोरहा निवासी गंगा देवी पत्नी सालिगराम की मौत एक साल पहले गई थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें एक मामले में पाबंद कर दिया। इतना ही नहीं इसकी रिपोर्ट एसडीएम न्यायालय में भेज दी। महिला की मौत के बाद भी उस पर कार्रवाई होने से परेशान परिजनों ने कोर्ट पहुंचकर एसडीएम को मामले से अवगत कराया। 

ग्राम प्रधान ने भी महिला की मौत पुष्टि की। इसके बाद एसडीएम सदर ललित कुमार ने मामले पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 22 नवंबर को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षक छेदालाल को कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा। सीओ सिटी आईपी सिंह ने दारोगा को नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर नोटिस भेजकर किया है तलब

नोटिस के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दारोगा ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर कोई ध्यान नहीं दिया। मामले में अब एसडीएम ने फिर से दारोगा को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय अवधि में जवाब नहीं दिया तो उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।

एसडीएम सदर ललित कुमार ने बताया कि दारोगा को नोटिस भेजकर तलब किया है। उनका भी पक्ष सुना जाएगा, लेकिन यदि वो निर्धारित समय अवधि में अपना स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उन्हें लापरवाही के लिए दोषी माना जाएगा और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

इस संबंध में सीओ सिटी आईपी सिंह ने कहा कि नोटिस जारी कर दारोगा से जवाब मांगा गया था, लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया। फिलहाल मैं बाहर हूं। लौटने पर दारोगा को तलब किया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें