गंजडुंडवारा। इन दिनों जिले मे बालू के अवैध खनन कार्य जोरों पर है। प्रशासन को लगातार शिकायत मिलने के बाद कादरगंज क्षेत्र में एसडीएम पटियाली एवं खनन अधिकारी शनिवार की देर कादरगंज में छापा मारकर बालू से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है।
शनिवार की देर रात में एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल एवं खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने कादरगंज में छापामाकर बालू से लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा। कागजात ना दिखा पाने पर ट्रैक्टरों को कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काम नहीं होने दिया जाएगा। शिकायतें मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दोनों ट्रैक्टरों को अग्रिम कार्रवाई कर कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।