फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल में एसडीके इंटर काॅलेज बना विजेता

विज्ञापन
विधायक खेल स्पर्धा
विज्ञापन
आगरा। छलेसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन छलेसर कैंपस स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन हो रहा है। रविवार को तीसरे दिन 11 खेल स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए। एत्मादपुर के भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और एसडीएम सुमित सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर शुभारंभ किया। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 21 दिसंबर से रामलीला मैदान से शुरू होने वाली तृतीय सांसद खेल स्पर्धा में रन फॉर विकसित भारत के लिए आमंत्रित भी किया ।
विज्ञापन


रविवार को खेले गए सब जूनियर बालिका वॉलीबाॅल में एसडीके इंटर कॉलेज की टीम पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहनकला को हराकर विजेता बनी। जूनियर बालक वर्ग में भूदेवी वारियर्स ने जय श्रीराम टीम को, सीनियर वर्ग में डॉमिनेटर्स ने बलदेव टीम को, जूनियर वर्ग में एस कॉन्सेप्ट ने अमर विहार को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।


सब जूनियर लंबी कूद बालक वर्ग में देवेश कुमार प्रथम, आशीष बघेल द्वितीय, वरुण कुमार तृतीय, जूनियर वर्ग लंबी कूद में शिवांग प्रथम, सोमवीर द्वितीय, रविकुमार तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में रजनी प्रथम, भूमि द्वितीय रहीं। सब जूनियर में मंजेश पाल प्रथम, तमन्ना द्वितीय, भावना यादव तृतीय, जूनियर में शिवानी यादव प्रथम, रौनक द्वितीय, आशना तृतीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में नम्रता प्रथम, शिवानी द्वितीय, सलोनी तृतीय, बालक वर्ग जूनियर 200 मीटर दौड़ में रवि कुमार प्रथम, ललतेश कुमार द्वितीय, विवेक तृतीय, बालिका जूनियर 400 मीटर में कविता चौहान प्रथम, राशि द्वितीय, भावना यादव तृतीय रहीं। जूनियर बालिका 200 मीटर में तमन्ना प्रथम, रौनक द्वितीय, गार्गी तृतीय, सब जूनियर बालक 800 मीटर में विनय कुमार प्रथम, विकास चौधरी द्वितीय, कौशलेंद्र तृतीय रहे। सीनियर 1500 मीटर में दीपक वर्मा प्रथम, अजय चौहान द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन

खो-खो सबजूनियर बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में यूपीएस गोहेला ने सरस्वती को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में यूपएस नयाबास ने जनता इंटर काॅलेज को 11-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका सब जूनियर के पहले क्वार्टर में यूपीएस गोहला ने कंपोजिट गाजीपुर को सडन डेथ में, कंपोजिट खंदौली ने सनफ्लावर को, यूपीएस नयाबास ने यूपीएस रहनकला को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर बालिका के पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीदान कुंवारी इंटर काॅलेज आंवलखेड़ा ने पीएमश्री आंवलखेड़ा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर बालक के पहले सेमीफाइनल में रामबाग ने देहली पुलिस वॉरियर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

बैडमिंटन में सब जूनियर बालक एकल वर्ग में राहुल ने अनुज को, सचिन ने आदित्य को, अविनाश ने प्रिंस को, शौर्य ने प्रथम को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। जूनियर एकल वर्ग में अनुज ने सनी को, राहुल ने चिराग को, गौरव ने मुकेश को, बालिका एकल वर्ग में सोनल ने मनु को, प्रतिज्ञा ने काजल को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
जूडो सबजूनियर बालक वर्ग 30 किलो में प्रिंस, 35 किलो में ध्रुव सिंह, 40 किलो में सचिन यादव, -45 किलो में कान्हा अग्रवाल, -50 किलो में नवीन बघेल प्रथम रहे। बालिका वर्ग 28 किलो में अनाया, -40 किलो में माधवी, -44 किलो में सना प्रथम रहीं। जूनियर बालक 55 किलो में लकी यादव, -60 किलो में फैजान, -66 किलो में तरुण, -73 किलो में अंकित प्रथम रहे। फुटबॉल सीनियर बालक में पहले क्वार्टर फाइनल मैच में प्ले मेकर एफसी ने बलदाऊ जीएफसी को और दूसरे क्वार्टर फाइनल में वॉरियर्स ने टायसन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस दौरान आरएसओ संजय शर्मा, खेल निदेशक डॉ. अखिलेश चंद सक्सेना, डॉ. राम निवास मुद्गल, मनवीर सिंह चौहान, वरुण कुमार, हरेश चौहान, ज्ञानेश चौहान, डॉ. रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, संजय नेहरू, केपी सिंह यादव, महेश फौजदार, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें