फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज पर टिकट के लिए धक्का-मुक्की, बिलखने लगे बच्चे...तीन पर्यटक हुए बेहोश

Thu, 03 Apr 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने के लिए चिली के राष्ट्रपति आए तो यहां की व्यवस्था गड़बड़ा गई। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर ताज आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया, इस वजह से टिकट विंडो पर मारामारी मच गई। 
 
विज्ञापन
ताज पर टिकट के लिए धक्का-मुक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ताजमहल देखकर जैसे ही विदा हुए, टिकट लेने के लिए काउंटर पर भीड़ टूट पड़ी। धक्का-मुक्की और मारामारी से हालात बदतर हो गए। सीआईएसएफ की व्यवस्था फेेल नजर आई। गर्मी और भीड़ में दबकर बच्चे बिलखने लगे, वहीं तीन पर्यटक बेहोश हो गए।
विज्ञापन


चिली के राष्ट्रपति के लिए दोपहर 12:30 बजे ही टिकट काउंटर बंद कर पर्यटकों की रोक लगा दी गई थी। राष्ट्रपति 4:20 बजे आए आए और घंटेभर तक रहे। शाम को 5:20 बजे राष्ट्रपति के जाते ही टिकट काउंटर खोल दिया गया। पांच घंटे से इंतजार कर रहे पर्यटक खिड़की पर टिकट लेेने के लिए टूट पड़े।
 

नाई की मंडी निवासी मोहम्मद नासिर की दो साल की बच्ची जैनद अधिक भीड़ के चलते गुम हो गई थी। ताज सुरक्षा पुलिस ने करीब आधा घंटे बाद तलाशकर बच्ची को परिजन के सुपुर्द किया।
हालत यह रही कि कई पर्यटक एक-दूसरे के कंधों पर चढ़ गए। धक्का-मुक्की में कई महिला पर्यटक और बच्चे फंस गए। बच्चे बिलखने लगे। ताजमहल देखने आए तीन पर्यटक बेहोश हो गए। साथियों ने चेहरे पर पानी छिड़का और भीड़ से अलग लेकर गए। कुछ देर बाद वे सामान्य हो पाए।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ तीन दिन तक सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे


 

काउंटर पर पर्यटकों की भीड़ देखते हुए सीआईएसएफ भी व्यवस्था संभालने में फेल हो गई। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने कहा कि चिली के राष्ट्रपति के चलते ताजमहल में करीब 5 घंटे टिकट काउंटर बंद कर दिया था। उनके जाते ही पर्यटक टिकट लेने के लिए दौड़ पड़े। सीआईएसएफ ने व्यवस्थाएं संभालीं।

 

पर्यटकों के बीच घुसा सांड, अफरातफरी
ताजमहल के पास घुमंतू पशुओं को पकड़ने में नगर निगम भी फेल है। चिली के राष्ट्रपति जब ताजमहल को निहार रहे थे, इसी बीच बाहर सांड पर्यटकों के बीच घुस गया। भीड़ देखकर सांड बिदक गया। इससे पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी पर्यटक को चोट नहीं पहुंची।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा छावनी कार्यालय फिर पहुंची सीबीआई, दस्तावेज खंगाले गए; कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ
 
विज्ञापन

पांच घंटे का इंतजार...धूप और गर्मी से पर्यटक हुए बेहाल
चिली के राष्ट्रपति के आने के चलते ताजमहल करीब पांच घंटे पर्यटकों के लिए बंद रहा। पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट बंद कर दिए। इससे पर्यटक ताजमहल के बाहर राष्ट्रपति के जाने का इंतजार करते रहे। धूप और गर्मी से पर्यटकों की परेशानी और बढ़ा दी। घंटों इंतजार करने से कई की हालत ही खराब हो गई। यातायात राेकने से स्थिति और बदतर हो गई। इससे कई बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग पर्यटकों को खासी की परेशानी हुई। ताजमहल बंद होने पर कई पर्यटक आगरा किला देखने के लिए पहुंच गए। इसके चलते यहां भी टिकट के लिए मारामारी हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें