फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: इलेक्ट्रिक स्कूटी है तो रहें सावधान, चार्जिंग के दौरान धमाके के साथ फटी स्कूटी की बैटरी, जलकर हुई खाक 

Thu, 19 May 2022 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यदि आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटी का प्रयोग कर रहे हैं, तो इसे चार्ज करते समय थोड़ी सी सावधानी बरतें। शिकोहाबाद में चार्जिंग के दौरान स्कूटी की बैटरी धमाके के साथ फट गई। गनीमत ये रही कि उस समय आसपास कोई भी नहीं था।
विज्ञापन
जली हुई स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी तेज आवाज के साथ फट गई, जिससे मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के लोगों में दहशत फैल गई।  नीचे मकान से उठे धुआं से परिवारीजनों में भय व्याप्त हो गया। आनन-फानन में सभी सदस्य मकान से बाहर आए और अंदर कमरे में जाकर देखा तो स्कूटी में आग लगी हुई थी। इसके साथ ही कमरे में रखा अन्य सामान भी जल गया। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद के दिखतौली निवासी संजय पर इलेक्ट्रिक स्कूटी है। मंगलवार रात को संजय ने स्कूटी को चार्जिंग पर लगा दिया था। लाइट के बार-बार ट्रपिंग करने के कारण उसने स्कूटी को चार्जिंग पर लगा छोड़ दिया और सोने के लिए चले गए। बताया गया है कि मध्य रात के करीब अचानक धमाका सुनाई दिया, जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। आवाज घर के अंदर से आई थी, लेकिन कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था।

कमरे से निकल रहा था धुआं

धमाका इतनी तेज था कि पड़ोसियों ने भी इसकी आवाज सुनी। घर के सभी सदस्य घर की निचली मंजिल पर आए, तो कमरे में से धुंआ निकलते हुए देखा। कमरे का दरवाजा खोला तो स्कूटी के साथ कमरे में रखा सामान भी जल रहा था। स्कूटी की बैटरी के चिथड़े उड़े हुए थे। ये देख परिवारीजनों के होश उड़ गए।


एक  लाख का नुकसान 

मौके पर जुटे पड़ोसी भी परिवार के लोगों के साथ आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। जब तक आग बुझाई तब तक स्कूटी के साथ कमरे में रखा सामान चारपाई, एलईडी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी संजय ने बताया कि आग लगने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें