फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाने के पास स्कूटर और पांच लाख की चांदी के स्क्रैप लूटे

विज्ञापन
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस कारखाने में पूछताछ करते हुए
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दाैला थाना क्षेत्र के नुनिहाई रोड पर बृहस्पतिवार रात बुलेट और अपाचे बाइक पर आए पांच बदमाशों ने व्यापारी को रोककर पांच लाख रुपये की चांदी का स्क्रैप लूट लिया। विरोध पर लात-घूंसों और तमंचे की बट से पीटा। बदमाश दो बोरों में रखे माल सहित व्यापारी की स्कूटर (स्कूटी) भी ले गए। जहां वारदात हुई, थाना वहां से महज 300 मीटर दूर है। पुलिस ने तीन टीमों को बदमाशों की धरपकड़ में लगाया है।
विज्ञापन

बेगम ढयोड़ी, छत्ता निवासी मोहसिन कोतवाली बाजार के चांदी कारोबारियों का स्क्रैप खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि वह स्क्रैप लाने के बाद शाहदरा में राजू प्रजापति के गलाई कारखाने में लाते हैं। स्क्रैप को गलवाने के बाद एक अन्य जगह लेकर जाते हैं। स्क्रैप से चांदी, एल्यूमीनियम, तांबा और कांच को अलग किया जाता है। वह बुधवार को तकरीबन 50 किलो माल लेकर आए थे। कारखाना संचालक को दिया था।
बृहस्पतिवार शाम 7:45 बजे वह अपने कारीगर फरहान के साथी स्कूटी से दो बोरियों में माल लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही नुनिहाई रोड पर आए, पीछे से बाइक सवार बदमाश आए। सभी ने चेहरे ढक रखे थे। दो ने बाइक को आगे लगाकर स्कूटर रोक लिया। विरोध पर गालीगलाैज करने लगे। अचानक तीन बदमाशों ने पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वह कुछ कर पाते एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। उसकी बट से मारा। जान से मारने की धमकी देने लगा। सुनकर वह घबरा गए। तभी एक बदमाश ने स्कूटर को कब्जे में ले लिया। सभी पीछे की तरफ स्कूटर और बाइक लेकर भाग गए। वारदात के बाद मोहसिन और फरहान थाना एत्माद्दाैला पहुंचे। पुलिस को आपबीती बताई।
पुलिस दोनों को घटनास्थल पर ले आई। उन्होंने माल की कीमत 4 से 5 लाख रुपये बताई है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाने के अलावा एसओजी-सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

पुलिस चेकिंग की खुली पोल
नए साल पर पुलिस का अलर्ट है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। वारदात ने पुलिस की चेकिंग की पोल खोल दी। इस मार्ग पर पर्यटकों के वाहनों का भी निकलना रहता है। इसके बावजूद वारदात ने सवाल खड़े किए हैं। पुलिस को आशंका है कि बदमाश पहले से रेकी कर रहे थे। किसी जानकार का हाथ हो सकता है। अब पुलिस व्यापारी के कारीगरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बोरे नहीं उठे तो स्कूटर भी ले गए
पीड़ित ने बताया कि बदमाश दोनों बोरों को लेकर जाना चाहते थे। दो बदमाशों ने बोरों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उठा नहीं सके। इस पर स्कूटर को स्टार्ट करके ले गए। वह जिस रास्ते से आए थे, उसी रास्ते की तरफ भाग गए। इस रास्ते पर काफी अंधेरा भी रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें