फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुराल में युवक को मारी गोली, पत्नी को लेने आया था

Fri, 26 Dec 2025 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गोली लगने से घायल जरारी का रामबरन
विज्ञापन
बाह। खेडा राठौर के पुरा जोमर्द गांव में बृहस्पतिवार की शाम 5.30 बजे ससुराल आए फतेहाबाद के जरारी गांव के रामबरन को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। खेडा राठौर पुलिस ने बताया कि जरारी के रामबरन अपनी पत्नी अनीता को लेने के लिए पुरा जोमर्द गांव में आया था। पत्नी को ले जाने के लिए कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रामबरन को गोली मार दी। गोली रामबरन की जांघ में लगी है। इस दौरान रामबरन ने भागने की कोशिश की, लेकिन लड़खड़ा कर गिर गया।
विज्ञापन


रामबरन को गोली लगते ही पुरा जोमर्द गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए रामबरन को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया है। एसओ खेडा राठौर ने बताया कि रामबरन को गोली मारे जाने के बाद ससुराली मौके से फरार हैं। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें