फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलदार पौधों का बाग लगाने के वैज्ञानिक टिप्स: गड्ढे खोद कर 25 दिनों तक खुला छोड़ दें, बारिश के बाद करें रोपाई

Sat, 20 May 2023 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह देवेश शर्मा, आगरा

सार

आरबीएस कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के उद्यान विशेषज्ञ अनुपम दुबे ने बताया कि अच्छी बारिश होंने के बाद ही पौधों की रोपाई करें।
 
विज्ञापन
बाग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बाग लगाने चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आरबीएस कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के उद्यान विशेषज्ञ अनुपम दुबे ने शुक्रवार को बाग लगाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। दुबे ने बाग में अच्छा उत्पादन पाने की विधि के बारे में भी बताया है।  

इन बातों का रखें ध्यान 

उद्यान विशेषज्ञ अनपुम दुबे ने कहा कि बाग में फलों के उत्पादन के लिए सिंचाई का इंतजाम, मिट्टी व जलवायु ठीक होने चाहिए। उद्यान यानी बाग में काम करने के लिए मजदूर व तकनीकी कर्मचारी भी होने चाहिए। बाग में नए पौधे लगाने से पहले मिट्टी की जांच करना जरूर है। इसके अलावा जमीन में भरपूर मात्रा में खाद होनी चाहिए व जल निकासी का सही इंतजाम होना चाहिए। दुबे ने बताया कि बाग में पौधों के किस्मों का चयन हमेशा अपने क्षेत्र के हिसाब से ही करें। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बारिश की एक भी बूंद नहीं होगी बर्बाद: मुगलों की प्राचीन जल प्रणाली के आगे आज की इंजीनियरिंग भी फेल

आगरा में लगा सकते हैं इनके बाग 

आगरा क्षेत्र में किन्नो, अमरूद, बेर, बेल, आंवला आदि के बागों को लगाया जा सकता है। मई-जून के माह में पौधे लगाने से गड्ढे खोदकर 20 से 25 दिनों तक गड्ढों को खुला छोड़ दें। इससे तेज धूप से कीटाणु खत्म हो जाएंगे। एक महीने बाद गड्ढों को गोबर की सड़ी हुई खाद, सुपर फास्फेट, क्यूनाल्फोस, नीम की खली, क्षारीय जमीन में 250 ग्राम जिप्सम और गड्ढे की मिट्टी डालकर भर देना चाहिए। मिश्रण में खेत की ऊपरी मिट्टी को मिलाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: औरंगजेब ने मंदिर तोड़ने के लिए बनाई थी विशेष फौज, इस किताब में दर्ज जानें पूरी कहानी
विज्ञापन

बारिश के बाद करें रोपाई 

 बारिश शुरू होने से पहले मिश्रण से गड्ढे को खेत की सतह से कुछ ऊंचाई तक दबाकर भर देना चाहिए। दो से तीन अच्छी बारिश होंने के बाद पौधों की रोपाई करनी चाहिए। पौधो की रोपाई हमेशा शाम के समय ही करनी चाहिए। रोपाई के बाद पौधे में पानी दे देना चाहिए। अनुपम दुबे ने कहा कि यह विधि अपनाने से अच्छा उत्पादन होता है।

ये भी पढ़ें - UP: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ीं, दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें