फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते स्थगित हुई परीक्षाएं नहीं होंगी, अब इस तरह मिलेगा वार्षिक परिणाम

Thu, 19 Mar 2020 12:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सेंट पीटर्स कॉलेज हो चुकी परीक्षाओं के आधार पर औसत अंक देगा 
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं प्रदेश सरकार ने स्थगित कर दी हैं। विद्यार्थियों को कक्षोन्नति प्रदान करने के आदेश दिए हैं। निजी स्कूल भी यही राह पकड़ रहे हैं। जिन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं, या अधूरी हैं, वह अब परीक्षा नहीं कराएंगे। स्कूलों ने इस संबंध में अभिभावकों को संदेश भी भेज दिए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दो अप्रैल तक स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। ऐसे में होली पब्लिक स्कूल की कक्षा एक से नौ तक की घरेलू वार्षिक परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं।

परीक्षार्थियों को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर वार्षिक परिणाम दिया जाएगा। वहीं, सेंट पीटर्स कॉलेज में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के तीन से चार प्रश्नपत्रों की परीक्षा नहीं हो पाई है। विद्यालय प्रशासन ने तय किया है कि जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनके आधार पर औसत अंक प्रदान कर छात्रों को परिणाम दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से नया सत्र होगा शुरू
‘एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। दो तक विद्यालय बंद कर दिया गया है। ऐसे में स्कूल खुलने पर परीक्षाएं कराना उचित नहीं रहेगा। विद्यालयों ने पूरे सत्र में पढ़ाई की है इसलिए अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के आधार पर वार्षिक परिणाम तैयार कराया जा रहा है।’ - संजय तोमर, चेयरमैन, होली पब्लिक स्कूल

स्कूल खुलने की तिथि तय नहीं
‘कोरोना वायरस से बचाव के उद्देश्य से स्कूलों को बंद करने की अवधि बढ़ा दी गई है। यह तय नहीं है कि तीन अप्रैल को स्कूल खुल ही जाएंगे। ऐसे में जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उसके आधार पर जो प्रश्नपत्र रह गए हैं, उनमें विद्यार्थियों को औसत अंक दिए जाएंगे।’ - फादर एंड्रयू कोरिया, सेंट पीटर्स कॉलेज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें