फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के कारण चार जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के आदेश

Wed, 03 Jan 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सर्दी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार रात को सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। रात भर दृश्यता शून्य रही, लेकिन मंगलवार सुबह चंद मिनटों की बारिश और फिर हवा चलने से कोहरा छंट गया। सुबह दृश्यता में तो सुधार आ गया, लेकिन सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। मंगलवार शाम को शीत लहर के साथ कोहरा फिर शुरू हो गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।

शीत लहर के चलते बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए  जिलाधिकारी गौरव दयाल ने जिले के कक्षा आठ के सभी विद्यालय चार जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी का यह आदेश कान्वेंट, पब्लिक स्कूल सहित सभी सरकारी विद्यालयों पर यह आदेश लागू होगा। 

डीएम ने कहा कि शीत लहर में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें