फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें कलाकारों ने ड्राइंग कंप्टीशन में भरी कल्पना की उड़ान, चित्रों में उकेरे समाज के रंग

Sat, 30 Jun 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
चित्रों को दिखाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अमर उजाला के सहयोग से बिग बाजार की ओर से शनिवार को आयोजित 'बैक टू स्कूल: ड्राइंग कंप्टीशन' में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नन्हें कलाकारों ने अपनी चित्रकला में पर्यावरण बचाने और प्रदूषण की समस्याओं को उकेरा। 
विज्ञापन


कोई प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम से प्रेरित दिखाई दिया तो किसी ने जल प्रदूषण की समस्या पर ध्यान खींचा। विजेताओं को बिग बाजार के मैनेजर ने आकर्षक पुरस्कार वितरित किए।

संजय प्लेस स्थित बिग बाजार में बिग बाजार की ओर से आयोजित 'बैक टू स्कूल: ड्राइंग कंप्टीशन' में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

चित्रों में भरी कल्पना की उड़ान

ड्राइंग कंप्टीशन में चित्र बनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभक्त किया गया। पहले वर्ग में पांच से नौ वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया तो दूसरे वर्ग में 10 से 13 साल तक के बच्चे शामिल हुए। दोनों ही वर्गों के प्रतिभागियों को किसी विषय के बंधन में नहीं बांधा गया था। 

बिग बाजार के कर्मचारियों की देखरेख में सुबह 11 बजे से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। नन्हें हाथ अपनी कूची से कल्पना की उड़ान को कागज पर उकेरने में जुट गए। अभिभावकों ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की। 

बच्चों ने अपने चित्रों में दुनिया सामयिक मुद्दों को चित्रित किया। किसी ने पर्यावरण प्रदूषण पर कूची चलाई तो किसी ने स्वच्छता अभियान को अपना विषय बनाया। 
विज्ञापन

शुभ गर्ग और देविका रहे अव्वल

ड्राइंग कंप्टीशन में चित्र बनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल ने कनिष्ठ वर्ग में शुभ गर्ग को प्रथम, अनिरुद्ध व्यास द्वितीय और सन्वी अग्रवाल को तीसरे पुरस्कार के लिए चयनित किया। दूसरे वर्ग में 12 साल की देविका जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

दूसरे स्थान पर अनुष्का मित्तल और तीसरे पर प्रियंका माथुर रहीं। वहीं बेटी बचाओ की मुहिम पर कूची चलाने वाली रिया दीक्षित को स्पेशल पुरस्कार दिया गया। 

बिग बाजार के मैनेजर चंदर वर्मा ने विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कंप्टीशन से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें