फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लेकर शादी समारोह में आए तो खैर नहीं, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Sat, 30 Jun 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
बैठक में पुलिस अधिकारी व मैरिज होम संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी समारोह में शस्त्र लेकर जाना अब महंगा पड़ सकता है। हर्ष फायरिंग की घटनाएं रोकने के लिए मैनपुरी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। शनिवार को एसपी ने मैरिज होम संचालकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में मैरिज होम संचालकों को सख्त हिदायत दी गई। साथ ही पुलिस को घटना होने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। एक घंटा तक चली बैठक के दौरान संचालकों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया।      

शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर से मैरिज हाम, होटल, धर्मशाला आदि में आयोजन किए जाते हैं। कई बार डीजे पर डांस के दौरान तो कभी किसी विवाद के बाद हुई हर्ष फायरिंग में लोगों को जान गवानी पड़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एसपी अजय शंकर राय ने सभी मैरिज होम संचालकों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि बुकिंग करते समय वो बुकिंग करने वाले को सभी नियमों की जानकारी दें। 

एसपी ने संचालकों से कहा कि मैरिज होम में सीसीटीवी की व्यवस्था अवश्य कराएं। ताकि किसी अप्रिय घटना के बाद पुलिस आरोपी तक शीघ्र पहुंच कर उसे दंड दिला सके। शस्त्र न लाने का एक शपथ पत्र लें। 

लापरवाही पाए जाने व किसी भी वारदात के बाद वर व वधू पक्ष और संचालक जिम्मेदार होंगे। बैठक में संचालकों से भी सुझाव मांगे जाने के साथ ही समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। 

एसपी ने निर्देश दिए कि यदि कोई अस्त्र शस्त्र लाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को अवश्य दें। बैठक में एएसपी ओमप्रकाश सिंह व सभी सीओ व अन्य कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें