फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती: दीपावली से पहले नवनियुक्त शिक्षकों को मिला तोहफा

Fri, 30 Oct 2020 02:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 31,277 शिक्षक भर्ती में शिक्षकों को एचआरए वाले स्कूल भी आवंटित हो रहे, 153 ने विद्यालय चुना
विज्ञापन
डायट में सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में 31,277 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को दिवाली से पहले तोहफा मिल गया है। गुरुवार से विद्यालय आवंटन के लिए शिक्षकों से विकल्प लिया गया। शिक्षकों को एचआरए (आवासीय भत्ता) वाले स्कूलों को भी चुनने का विकल्प दिया गया। जो कि शहर से लगे हुए ब्लॉकों में हैं।

विज्ञापन


काउंसिलिंग के पहले दिन बृहस्पतिवार को 252 में से 153 महिला और दिव्यांग शिक्षकों को विद्यालय चुनने और उसे लॉक करने के लिए बुलाया गया था। सभी 153 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और विकल्प चुन लिया। बचे हुए 99 शिक्षकों को शुक्रवार को बुलाया गया है। विद्यालयों में रिक्त पदों की सूची शासन स्तर से ही जारी की गई। इस बार जिले से रिक्तियां नहीं मांगी गई थीं। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत जिन स्कूलों में पद रिक्त हैं, उनको भर्ती के लिए खोल दिया गया है।


पिछली भर्तियों में पहले दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के एकल व बंद स्कूलों को भरा जाता था। शिक्षक शहर से नजदीक के ब्लॉकों में तैनाती के लिए परेशान होते थे। इस बार बंद व एकल स्कूलों की सूची जिले से नहीं मांगी गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि आवंटन के लिए स्कूल शासन स्तर से खोले गए हैं। इसमें सभी ब्लॉकों के एचआरए और नॉन एचआरए वाले स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1238 स्कूलों को चुनने का विकल्प दिया

शिक्षकों को जिले के 1238 विद्यालयों को चुनने का विकल्प दिया गया है। इनमें 2502 पद रिक्त हैं। अछनेरा में 68, अकोला में 64, बाह में 75, बरौली अहीर, बिचपुरी में 44, एत्मादपुर में 92, फतेहाबाद में 116, फतेहपुर सीकरी में 64, जगनेर में 64, जैतपुर कलां में 92, खंदौली में 93, खेरागढ़ में 79, पिनाहट में 77, सैंया में 73, शमसाबाद रोड पर 105 विद्यालय आवंटन के लिए खोले गए हैं।

नगर क्षेत्र के भी दो स्कूल खोले 

शासनादेश के अनुसार नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकती। इस भर्ती में नगर क्षेत्र के भी दो स्कूल खोल दिए गए। इसमें प्राथमिक विद्यालय, ओल्ड बल्केश्वर और प्राथमिक विद्यालय बुढ़ान सैयद शामिल हैं। शासन को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी दे दी है। दोनों विद्यालयों में तैनाती का विकल्प स्थानीय तौर पर शिक्षकों को नहीं दिया जा रहा है।

भर्ती के बाद भी करीब 1800 पद रिक्त रहेंगे

आरटीई के तहत प्रदेश सरकार ने जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के करीब 2400 पद रिक्त माने हैं। यदि इस भर्ती में 600 पद भी भर जाते हैं तो भी करीब 1800 पद खाली रहेंगे।

सूची देखते समय सामाजिक दूरी भूले

शिक्षक विद्यालयों की सूची देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। झुंड में सूची देख रहे थे। कक्षों में शिक्षकों को दूर-दूर बैठाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें