फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के 'गंदे टॉयलेट' की वजह से गई मासूम छात्रा की जान, प्रिंसिपल निलंबित

Thu, 15 Nov 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सड़क पर मृत पड़ी मासूम छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में स्कूल स्टाफ और बिजली विभाग की लापरवाही से मासूम छात्रा की जान चली गई। टापा खुर्द स्थित प्राइमरी स्कूल से बाहर टॉयलेट को गई कक्षा तीन की छात्रा की करंट से मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


उनका का आरोप था कि स्कूल का टॉयलेट काफी गंदा रहता है। इसलिए मजबूरी में छात्राएं स्कूल के बाहर गली में टॉयलेट के लिए जाती हैं। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। 

थाना उत्तर के टापाखुर्द निवासी गौरव गोस्वामी की नौ वर्षीय बेटी सुहानी गोस्वामी प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी। गुरुवार को वो स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। स्कूल का टॉयलेट गंदा होने के कारण वो स्कूल के बाहर गली में टॉयलेट करने को चली गई थी। 
विज्ञापन

नाली के पास पड़ी मिली छात्रा

स्कूल में लगा ताला, हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
छात्रा काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो चिंता हुई। खोजबीन की तो स्कूल से ही आगे गली में छात्रा अचेतावस्था में पड़ी थी। उसके शरीर में बिजली का तार उलझा था। लोगों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी। छात्रा की मां गायत्री देवी, पिता गौरव के साथ अन्य परिजन पहुंच गए। 

परिजन छात्रा को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत होने के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान परिजनों की स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों से काफी बहस हो गई। 

पिता का आरोप था कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण बेटी की मौत हुई है। शिक्षकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराएंगे। गुस्साए परिजनों ने स्कूल के एक कर्मचारी की स्कूटी छीन ली। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख सभी शिक्षक स्कूल बंदकर चले गए। 
विज्ञापन

...तो नहीं जाती छात्रा की जान

स्कूल में बना शौचालय - फोटो : अमर उजाला
एसएसआई उत्तर अनिल कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं एबीएसए ने इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल अमिता चौहान को निलंबित कर दिया है।  

भले ही जिलेभर में स्वच्छ भारत अभियान से साफ-सफाई की अलख जगाई जा रही हो। लेकिन टापा खुर्द में मासूम छात्रा की करंट से मौत का कारण गंदगी ही बनी। प्राइमरी स्कूल का टॉयलेट साफ होता तो शायद उसकी मौत नहीं होती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें