फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: बस के इंतजार में खड़ी सवारियों पर ट्रक पलटा, युवक की मौत, तीन घायल

Thu, 15 Nov 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के थाना बिछवां क्षेत्र में बुधवार रात को भीषण हादसा हो गया। गांव सुल्तानगंज के पास जीटी रोड पर वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों पर पलट गया। 
विज्ञापन


हादसे में दिल्ली निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, पुत्री और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।  

अलीगढ़ के गांव मुकुंदपुर निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार वर्तमान में ब्लॉक 38 शक्तिनगर दिल्ली में रह रहा था। वो दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज रामपाल दिवाकर के यहां ससुराल आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे बाद निकाला गया शव

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात करीब 10 बजे नयागांव निवासी साला मोहित कुमार उसे बस तक छोड़ने के लिए सुल्तानगंज आया। जीटी रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर मनोज, उसकी पत्नी मनीता, साली रीता और साला मोहित कुमार बस का इंतजार कर रहे थे। 

तभी अचानक रोडवेज बस आती दिखाई दी। अभी सब लोग संभले ही थे कि अचानक पीछे से बस को ओवरटेक करते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पलट गया। चारों ट्रक के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पत्नी, बेटी और मोहित को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला।  

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मनोज ट्रक के नीचे बुरी तरह से दबा हुआ था। करीब एक घंटा तक क्रेन की मदद लेने के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। मनोज की मौत की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया।

दिल्ली से भी परिजन मैनपुरी पहुंच गए। उधर जिला अस्पताल से मोहित को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है। वहीं चालक की तलाश शुरू कर दी है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें