फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल, स्वमिंग पूल में बिजली चोरी करने पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्कूल, स्वीमिंग पूल और घर में एसी चोरी की बिजली से चल रहे हैं। शनिवार को प्रवर्तन टीम के छापे में खुलासा होने के बाद तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर का कहना है विद्युत चोरी के विरुद्ध जिलेभर में अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतर्कता के नेतृत्व में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने शनिवार को पांच जगह छापा मारा। एक जगह कनेक्शन अनियमित था, जबकि तीन जगह कटिया से बिजली चोरी हो रही थी। कर्मवीर सिंह के मुताबिक लोहकरेरा निवासी जयप्रकाश पुत्र मथुरा प्रसाद के घर में दो केबलों से ट्रांसफार्मर से कटिया डालकर बिजली चोरी हो रही थी। तीन एसी, बल्ब, फ्रिज व सबमर्सिबल सहित 6.49 किलोवाट भार की बिजली चोरी हो रही थी। जयप्रकाश स्कूल संचालक भी हैं। उनके सनलोर्ड पब्लिक स्कूल में मीटर इनकमिंग केबल में कट लगाकर चेंजओवर के माध्यम से पंखे, सबमर्सिबल, बल्ब आदि में बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा अटूस निवासी लाखन सिंह पुत्र त्रिलोकी अपने स्वीमिंग पूल में एडीए की स्ट्रीट लाइट से केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। आरोपितों के विरुद्ध कमला नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें