एटा। एक ही परिसर स्थित स्कूलों के संविलियन के बाद जिले के 208 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त हो गए। इन स्कूलों की संयुक्त प्रशासनिक जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रधानाध्यापक पर होगी। सर्वाधिक 34 विद्यालय शीतलपुर ब्लाक के हैं।
शासन की संविलियन नीति के अनुसार एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों की संयुक्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जिम्मा वरिष्ठतम प्रधानाध्यापकों पर हो गया है। इतना ही नहीं दोनों स्कूलों के स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर एक ही होगा। वहीं एमडीएम, विषय पठन पाठन संबंधी अन्य व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।
आदेश के बाद एक ही परिसर में संचालित हो रहे 208 स्कूलों पर नई व्यवस्था लागू हो गई है। इनमें सर्वाधिक 34 विद्यालय शीतलपुर एवं आठ विद्यालय एटा एवं जलेसर नगर क्षेत्र के शामिल हैं।
ब्लाक स्कूल
शीतलपुर 34
मारहरा 28
निधौली कलां 28
जैथरा 24
अलीगंज 22
सकीट 22
अवागढ़ 22
जलेसर 20
नगर क्षेत्र एटा 05
नगर क्षेत्र जलेसर 03