फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: बदले नियमों की फांस से अटकी स्कूल प्रबंधकों की सांस, इतनी की गई केंद्र की दूरी

Mon, 18 Sep 2023 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के बदले नियमों से स्कूल प्रबंधकों की सांस अटकी हुई है। इस बार परीक्षा केंद्र की दूरी 10 से 12 किलोमीटर की गई है। 
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन के स्तर से कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। परीक्षा केंद्र की दूरी बढ़ने से स्कूल प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है। इससे परीक्षा केंद्रों की संख्या कम होने की आशंका है। वित्तविहीन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर अधिक हलचल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


वर्ष-2024 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड के स्तर से हर स्कूल का डाटा ऑनलाइन मांगा गया है। उसी के आधार पर सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के कुछ नियम में बदलाव किया गया है।

इस बार 12 किलोमीटर दूर तक का स्कूल परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है, जबकि पहले 10 किलोमीटर दूरी का नियम था। पिछले वर्ष 163 परीक्षा केंद्र बने थे और उस समय परीक्षार्थियों की संख्या करीब 1.21 लाख थी। इस बार हाईस्कूल में 66278 और इंटर 59225 परीक्षार्थियों ने फाॅर्म भरे है। करीब 1.25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस हिसाब से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़नी चाहिए थी, लेकिन दूरी वाले नियम की वजह से कम हो सकती है। स्कूल प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि पिछले दो साल से परीक्षा केंद्रों की संख्या घट रही है, जिससे परीक्षार्थियों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें