फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच परिषदीय स्कूलों की नामांकन प्रक्रिया भी लापरवाही की भेंट चढ़ गई। शासन ने रिकार्ड खंगाला तो स्थिति बहुत ही खराब निकली। शासन की नाराजगी के बाद अपर शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा ने बीएसए को चिह्नित किए बच्चों का शीघ्र नामांकन कराने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने मार्च में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में कराने के निर्देश दिए थे। जिले में 4488 बच्चों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए शासन ने ‘शारदा स्कूल जाएगी’ कार्यक्रम भी शुरू किया था लेकिन कोरोना महामारी के कारण सरकार की यह योजना सफल नहीं हो सकी।
जिले में 3608 बच्चे आउट ऑफ स्कूल चिह्नित हुए लेकिन एक का भी पंजीकरण स्कूल में नहीं हो सका। शासन के प्रमुख सचिव ने जब विभाग से इसकी जानकारी मांगी तो रिपोर्ट देखकर शासन ने नाराजगी प्रकट की। शासन की नाराजगी के बाद अपर शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा ने बीएसए विजय प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि सभी चिह्नित बच्चों को शीघ्र नामांकन कराया जाए। यदि 31 जुलाई तक चिह्नित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों का नामांकन करें। खंड शिक्षाधिकारी प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिं, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें