फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन की वैष्णवी ने पाए 95 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
14एमएनपी-41-अमन इंटरनेशल स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद प्रधानाचार्य व अन्य - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सीबीएसई 12वीं में बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को दूसरे दिन भी संस्थाओं में सम्मानित किया गया। मेधावियों को बेहतर अंक हासिल करने पर बधाई के साथ ही प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए।
विज्ञापन

सीबीएसई से संचालित शहर के अमन इंटर नेशनल स्कूल की छात्रा वैष्णवी पाठक ने 95, प्रज्ञानंद ने 94, मानवी यादव और विकास पाल ने 92, निशांत शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य आरके माली, निदेशक नितिन चौहान ने बधाई दी। वहीं शहर के मोहल्ला देवपुरा में संचालित यूएस क्लासेज पर छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यहां 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर भावना चौहान को सम्मानित किया गया। भावना ने इंग्लिस में 98, गणित में 97, केमिस्ट्री में 93 और पेंटिंग में 97 अंक हासिल किए। यहां 29 छात्र-छात्राओं ने गणित और फिजिक्स में 80 से 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। संस्था के संचालक विक्रम राठौर ने सभी को बधाइ दी।
दीक्षा मिश्रा ने सीआरबी में पाया पहला स्थान
मैनपुरी। सीआरबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीक्षा मिश्रा ने 97.6, दृष्टि मिश्रा ने 97.4, पारस जैन और तनुष गुप्ता ने 94.2, कार्तिकेय चौहान ने 93.6, सजल महाजन 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा, प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ मिश्रा, महेंद्र गेरा, सिंधु अरोरा, राजेश पांडेय, मल्लिका उपाध्याय, रवि कालरा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें