फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने यूपी बोर्ड मूल्यांकन पर उठाए सवाल

विज्ञापन
तपस्थली पब्लिक स्कूल पर यूपी बोर्ड के मूल्यांकन पर सवाल उठाते छात्र - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। तपस्थली के विद्यालय के पांच छात्रों के अभिभावकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन पर सवाल उठाए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि उनके पुत्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का सही ढंग से मूल्यांकन नहीं किया गया है। अभिभावकों ने मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र भेज अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भोगांव रोड स्थित तपस्थली पब्लिक स्कूल के छात्र सौरव कुमार के पिता कौशल किशोर, अभिनय यादव के पिता अवनीश कुमार, रामकिशोर यादव के पिता जागेश्वर सिंह, अभिषेक मिश्रा के पिता प्रशांत मिश्रा और आशीष कुमार के पिता ब्रजेश बाबू ने मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र भेजा है।
इस पत्र में कहा गया है कि उनके पुत्रों की यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में मूल्यांकन कार्य सही ढंग से नहीं किया गया है। इससे करीब सभी विषयों में उनके 10 से 20 नंबर तक कम मिले हैं। मंगलवार को छात्रों ने भी विद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने जिस हिसाब से पेपर किया था उस हिसाब से उन्हें अंक नहीं मिले। प्रत्येक विषय में 10 से 20 अंक कम मिले हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेश शर्मा ने सभी छात्रों की स्क्रूटनी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पिछले साल पांच में से चार छात्रों के बढ़े थे अंक
इसी विद्यालय के पांच छात्रों ने वर्ष 2019 की परीक्षा में भी सही मूल्यांकन न किए जाने की शिकायत की थी। पुनर्मूल्यांकन के बाद पांच में से चार छात्रों के अंक बढ़े थे। छात्र आलोक यादव के 15, प्रिंस गौर के 13, सौरभ यादव के 25, उवैस खान के 18 अंक बढ़े थे जबकि एक छात्र का पुनर्मूल्यांकन कराने की अनुमति ही नहीं दी गई। ये अंक केवल विज्ञान विषय में बढ़े थे। अन्य विषय की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें