फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे इंतजार के बाद खुला स्कूल का गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटियाली। बच्चे तो समय से स्कूल पहुंच रहे हैं, वहीं शिक्षक देर से। ऐसा ही मामला बृहस्पतिवार को उस्मानपुर प्राथमिक स्कूल में देखने को मिला। यहां तय समय के करीब दो घंटे बाद अध्यापिका पहुंची, तब जाकर बच्चे परिसर में पहुंचे। इससे अभिभवकों में रोष देखा गया।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर के प्राथमिक विद्यालय पर बृहस्पतिवार को जब स्कूली बच्चे पढ़ने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल पर पहुंचे। इस वक्त यहां स्कूल के ेट पर ताला लटक रहा था। बच्चे स्कूल खुलने का इंतजार करने लगे। स्कूल के गेट पर धीर धीरे बहुत से बच्चे एकत्रित हो गए। 10 बजे कुछ बच्चे अपने घर लौट गए। जब बच्चे घर पर समय से पहले वापस आ गए तो परिजनों ने उनसे जल्द आने का कारण पूछा तो बच्चों ने स्कूल गेट पर तला लगे होने की जानकारी दी। इसके बाद कुछ अभिभावक भी स्कूल पर पहुंच गए। लगभग साढ़े दस बजे एक अध्यापिका ने आकर स्कूल को खोला तब जाकर बच्चे स्कूल में घुसे। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल का गेट हाईवे पर है। अक्सर हादसे होते रहते हैं। इस तरह बच्चों का स्कूल के गेट पर खड़े होना चिंताजनक है। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल ने बताया कि को विद्यालय में स्कूल स्टाफ लेट क्यों पहुंचा इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें