फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की मौत, हादसा देख सहम गईं सहेलियां

Fri, 07 Sep 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र में पटियाली रोड पर गैस सिलिंडर लेकर जा रहे ट्रक ने आठवीं कक्षा की छात्रा को कुचल दिया। जबकि दूसरी छात्रा घायल हो गई। जिसे परिजनों ने सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी श्वेता (14) पुत्र हीरेंद्र और रिंकल पुत्री महावीर कैल्ठा स्थित एक विद्यालय में पढ़ती हैं। छुट्टी के बाद दोनों अलग-अलग साइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थी। 

कैल्ठा से कुछ पहले ही गैस सिलिंडर लेकर जा रहे ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिंकल गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल छात्रा को परिजनों ने सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

घटना की जानकारी पाकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अलीगंज पटियाली मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया और अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मार्ग से बीस मिनट बाद जाम को हटवाया। वही ट्रक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

वहीं, कोतवाली देहात क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक अशोक कुमार (50) की मौत हो गई। वो निधौलीकलां के उच्च प्राथमिक विद्यालय पढ़ाते थे। गुरुवार दोपहर को छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें