फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गुजर रही थी 'मौत', जद में आकर छात्रा की चली गई जान

Thu, 18 Jan 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
घरों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में छत पर झाड़ू लगा रही 19 वर्षीय ज्ञान माला की गर्दन हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कट गई। दुर्घटना में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर निधौलीकलां पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


मामले में मृतका के भाई ने थाना निधौलीकलां में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला बंदी निवासी ज्ञान माला (19) पुत्री धनवीर 11वीं कक्षा की छात्रा थी। गुरुवार सुबह वह छत पर झाड़ू लगा रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

तभी छत से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तार से उसकी गर्दन छू गई और उसकी गर्दन कट गई। ज्ञान माला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख परिवारीजनों में चीत्कार मच गया। 

चीखपुकार पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। मामले में बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें