06एमएनपी-21-भोगांव के महोलीखेड़ा वद्यिलय की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग?
- फोटो : MAINPURI
भोगांव। प्राथमिक पाठशाला शहजादेपुर की चारदीवारी का निर्माण कार्य रोके जाने की शिकायत ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने डीएम से की है। विकासखंड सुल्तागनंज की ग्रामसभा महोलीखेड़ा की ग्राम प्रधान मायादेवी ग्रामीणों के साथ डीएम से मिलने पहुंची।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय शहजादेपुर के नाम भू अभिलेखों में दर्ज चली आ रहे भूखंड की तहसील के कानूनगो व लेखपालों की टीम द्वारा पैमाइश के बाद चारदीवारी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। काफी काम हो जाने केे बाद भूखंड पर कब्जा करने वाले लोगों ने एसडीएम को गुमराह करके कार्य रुकवा दिया गया। कार्य रोके जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम से दोबारा चारदीवारी का काम शुरू कराने की मांग की है।
डीएम ने एसडीएम भोगांव को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा है। इस मौके पर दौरान मनोज कुमार यादव, शिशुपाल सिंह, राजवीर, देवेंद्र, मुकेश, वीरपाल, जनवेद, वीरेश, रामसेवक, संजू, राकेश सिंह नेम सिंह, नरेश सिंह, ग्रीशचंद्र मौजूद रहे।