फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डंपर ने स्कूल बस में मारी जोरदार टक्कर, बच्चों में मच गई चीख पुकार

Mon, 18 Apr 2022 04:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रोहता नहर चौराहे पर बच्चों को स्कूल ले जा रही बस में डंपर ने टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि टक्कर लगने के बाद बस पलटी नहीं। घटना की जानकारी पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर मार्ग पर रोहता नहर के पास सोमवार सुबह स्कूल बस में डंपर ने टक्कर मार दी। बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीखपुकार मच गई। आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


बलूनी स्कूल की बस 25 छात्र-छात्राओं को लेकर सोमवार सुबह आठ बजे गांव जखोदा की ओर से जा रही थी। बस अजय चला रहा था। रोहता नहर तिराहे पर बालू से भरे डंपर ने बस में साइड से टक्कर मार दी। छात्र-छात्राओं में चीखपुकार मच गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन रुक गए। बस क्षतिग्रस्त हो गई।

पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्कूली बस और डंपर को थाने ले आई। कुछ विद्यार्थियों के परिजन आ गए। वह उन्हें ले गए, जबकि कुछ को पुलिस ने अपने वाहन से घर भेजा। 
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि रोहता क्षेत्र में अवैध तरीके से भारी वाहन बालू लेकर आते हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। थाना पुलिस भी इन वाहनों को नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें