बारिश में स्कूल की छत से टपकता है पानी
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 61 लाख रुपये खर्च करके स्मार्ट बनाए गए स्कूल की छत साल भर में ही टपकने लगी है। प्लास्टर उखड़ गया है। आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक धर्मवीर गुप्ता ने निरीक्षण के बाद दी रिपोर्ट में यहां तक लिखा है कि स्कूल जर्जर सा नजर आने लगा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ताजगंज में नगर निगम की ओर से कक्षा दसवीं तक गर्ल्स स्कूल का संचालन किया जाता है। इस विद्यालयों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट विद्यालय बनाया गया है। छात्राओं को प्रोजेक्टर पर पढ़ाया जाने लगा है। जमीन की जगह बेंच पर बैठाया जा रहा है, लेकिन छत को कमजोर ही छोड़ दिया गया है।
खिड़कियों में मानक नजर अंदाज कर दिए हैं। निरीक्षण में और भी कमियां मिली हैं। क्लास रूम की दीवारों पर पुट्टी ठीक से नहीं की गई है, दीवार की सतह से पानी टपक रहा है, क्लास रूम के विंडो शटर मानक के अनुरूप नहीं हैं, दरवाजे और खिड़कियों की फिटिंग निम्न स्तर की है