ताजगंज और स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र में 17,225 घरों में पानी के कनेक्शन देने हैं। इनमें स्मार्ट मीटर लगाने का काम बीते साल जून में शुरू किया गया था। इससे ताजगंज के एक लाख लोगों को गंगाजल मिलना था, पर कंपनी ने ताजगंज में ही कनेक्शन नहीं किए।
आसपास के छह वार्डों में बस्तियों, कॉलोनियों में मीटर लगा दिए, पर ताजगंज कुत्ता पार्क, दक्षिणी गेट, थाना ताजगंज के पास मुख्य मार्ग पर मौजूद प्रतिष्ठानों को कनेक्शन ही नहीं दिए। जबकि, इस क्षेत्र के होटल, रेस्तरां को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भूगर्भ जल इस्तेमाल करने के लिए नोटिस और जुर्माना भी लगाया जा चुका है।
यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत
जहां कोबल स्टोन, वहां कनेक्शन नहीं
ताजमहल पूर्वी गेट से पश्चिमी गेट तक सड़क पर कोबल स्टोन लगा है। स्मार्ट सिटी ने केवल उन जगहों पर कनेक्शन दिए, जहां सड़क थी। कोबल स्टोन वाली किसी जगह कनेक्शन नहीं दिए हैं। सैकड़ों घरों में पानी के बिना परेशानी हो रही है। -संदीप अरोड़ा, ताजगंज, कुत्ता पार्क
ताजगंज को ही लाभ नहीं
कंपनी पर लगाएंगे जुर्माना
ताजगंज को 24 घंटे पानी देने की योजना में मीटर लगाने का काम अंतिम चरण में है। एक साल से टेस्टिंग और कनेक्शन का काम चल रहा है। अगर कहीं पानी नहीं दिया है तो कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। -अंकित खंडेलवाल, सीईओ, आगरा स्मार्ट सिटी