फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसाद लेने गए अनुसूचित जाति के युवक को पीटकर भगाया

Thu, 26 Dec 2024 06:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। क्षेत्र के मुड़ई गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने गए अनुसूचित जाति के युवक को अपमानित किया गया। साथ ही उसे पीटने के बाद वहां से भगा दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। साथ ही मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुड़ई गांव में सर्वसमाज ने मंदिर पर हवन यज्ञ आदि का आयोजन कराया था। 23 दिसंबर को आयोजन समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें गांव निवासी केशव जाटव भी प्रसाद लेने के लिए गया। आरोप लगाया कि वहां मौजूद कुछ लोग उसे गालियां देते हुए उसे अपमानित किए, विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। साथ ही उसे आयोजन स्थल से भगा दिया गया। पीड़ित ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें