जमीन की रंजिश को लेकर अनुसूचित जाति के युवक को जिंदा जला दिया। सुबूत नष्ट करने के इरादे से शव को बाजरे की करब में डालकर फूंक दिया गया। युवक के परिजन रातभर ढूंढते रहे।
मंगलवार की सुबह गांव में बाजरे की जली करब दिखी तो तलाश करने के दौरान अधजला शव बरामद हुआ है। परिजन हत्या का आरोप गांव के ही लोगों पर लगा रहे हैं।
थाना निधौली कलां के गांव झिनवार निवासी शेरसिंह उर्फ सहदेव (26) पुत्र हरदेव सिंह उर्फ हरपाल को बाजरे के झुआ (करब) में डालकर जिंदा जलाने का आरोप है। मृतक के भाई मोहरपाल सिंह का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पांच बीघा जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इसकी रंजिश काफी दिनों से चली आ रही है।