फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण में खेल, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा जिले की पंचायतों में घोटालों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए अलीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत उभई असदनगर में हुए पीएम आवास और शौचालय निर्माण में खेल की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


अलीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत उभई असदनगर के ग्राम पंचायत सदस्य कैलाश चंद्र ने मुख्यमंत्री से प्रधान और सचिव द्वारा 30 हैंडपंपों का फर्जी बिल लगाकर धन निकालने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि एक भी हैंडपंपों सहीं नहीं कराया गया और साथ ही इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, ग्राम पंचायत भवन की मरम्मत, बरातघर रजपुरा समेत तमाम काम फर्जी दिखाकर ग्राम निधि खाते से धन की निकासी कर ली।

वहीं प्रधानमंत्री आवास के नाम पर अपात्रों से 25 हजार रुपये वसूल लिए और शौचालय निर्माण में भी अनियमितता की गईं। शिकायत में कहा गया प्रधान एक हत्या के मामले में आजीवन सजायाफ्ता है और पैरोल पर रिहा है। शिकायत पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मामले में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी आरएन सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर दो सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन


74 क्विंटल राशन की कालाबाजारी कर रहा डीलर

जैथरा ब्लॉक के गांव नखतपुरा के डीलर हीरा सिंह की शिकायत पर भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री को बताया गया है कि डीलर ने गैर आबादी क्षेत्र खिरिया, मजरा कस्तूरपुरा के फर्जी 370 राशन कार्ड बनवा लिए हैं। इनके 1480 यूनिट के 74 क्विंटल राशन की कालाबाजारी की जा रही है। साथ ही ग्राम समाज की भूमि पर भी कब्जे की शिकायत की गई है। मुख्यमंत्री ने डीएम को 15 दिन में कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें