फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में घोटाले की आशंका, 10 साल से टैक्स जमा किया खाते में नहीं पहुंचा

Mon, 02 Mar 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
काला महल पर लगा निगम का कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साल दर साल राजेश अग्रवाल अपने काला महल स्थित पुराने घर का टैक्स जमा करते रहे। हर साल की रसीदों को उन्होंने अपने पास सुरक्षित भी रखा। रविवार को जब काला महल टंकी पर नगर निगम ने टैक्स जमा करने के लिए कैंप लगवाया तो राजेश भी टैक्स जमा करने पहुंचे पर नगर निगम का खाता देखकर अचंभे में पड़ गए। उनके खाते में बकाया 16 हजार रुपये दिखाया गया।
विज्ञापन


केवल राजेश नहीं, बल्कि काला महल, पीपलमंडी, रावतपाड़ा समेत पुराने शहर के सैकड़ों लोगों के साथ ऐसा गड़बड़झाला किया गया है। उनका हर साल का टैक्स जमा है, पर निगम के खातों में यह दिखाया नहीं गया। इन सभी मामलों की शिकायतें अपर नगर आयुक्त और मेयर तक पहुंचाई गई हैं।

काला महल पानी की टंकी पर रविवार दोपहर को लगवाए गए कैंप में जलकर और गृहकर जमा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, पर निगम के लेजर में बकाया देखकर 50 से ज्यादा लोग लौट गए।
विज्ञापन


जो लोग टैक्स जमा करने आए, उनके दस साल का टैक्स बकाया दिखाया गया था, जबकि वह अपने साथ ही रसीदें लेकर आए थे। नगर निगम के अधिकारियों के साथ उनकी कहासुनी भी हुई। पार्षद रवि बिहारी माथुर ने निगम के एकाउंट में टैक्स जमा न होने पर सवाल दागे, जिनका कोई जवाब टैक्स अधिकारियों पर नहीं था। 
 
विज्ञापन

बड़ा घोटाला होने की आशंका
लोग 2010 से अपना टैक्स जमा कर रहे हैं, पर निगम के पास रिकार्ड में गृहकर जमा नहीं दिखाया गया है। कंप्यूटराइज्ड डेटा एंट्री करने के बाद लोगों के पास जमा रसीदें भी हैं। ऐसे में यह आशंका भी जोर पकड़ रही है कि टैक्स इंस्पेक्टरों ने फर्जी रसीदें तो नहीं थमा दीं।

लोगों को फर्जी रसीदें थमाने के बाद उनका टैक्स निगम में जमा न कराया हो और अब उनका एरियर निकाला जा रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि अगर निगम में टैक्स जमा नहीं था तो बीते साल तक एरियर क्यों नहीं निकाला गया।

हाउस टैक्स में अंधेरगर्दी
हाउस टैक्स में अंधेरगर्दी मची हुई है। लोगों ने टैक्स जमा किया है, पर नगर निगम के सर्वर पर बकाया वसूली दिखाई जा रही है। लोगों से एरियर मांगा जा रहा है। ऐसे गलतियों के साथ कैंप लगाएंगे तो कौन टैक्स जमा कराने आएगा, लोगों का सरेआम उत्पीड़न किया जा रहा है - रवि बिहारी माथुर, पार्षद, पीपलमंडी

शिकायतें दूर कर सर्वर पर रिकॉर्ड चढ़वाने के निर्देश
अनाप शनाप हाउस टैक्स भेजने और जमा करने के बाद भी निगम के पास रिकॉर्ड न होने की शिकायतें मेरे पास भी आ रही हैं। इसके लिए मैने टैक्स विभाग से कहा है कि वह हर केस को देखें और उनकी शिकायतें दूर कर तुरंत सर्वर पर रिकॉर्ड चढ़वाएं। किसी को उत्पीड़न नहीं होगा - नवीन जैन, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें