एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरे दलित संगठनों के लोगों ने मथुरा के बलदेव से विधायक पूरन प्रकाश के कार्यालय पर हमला कर दिया।
कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के झंडे बैनर फाड़ दिए गए। साथ ही भाजपा के बड़े नेताओं के पोस्टर नष्ट कर दिए और जमकर नारेबाजी की।
गौरतलब है कि मथुरा के बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश का कार्यालय में कृष्णानगर में है। सुबह को आफिस में विधायक के बेटे पंकज प्रकाश मौजूद थे।