फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर लिया देश की एकता और अखंडता का संकल्प

विज्ञापन
26एमएनपी-31-संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर/बिछवां/किशनी। मंगलवार को जिलेभर में स्कूलों से लेकर संस्थाओं ने संविधान दिवस मनाया। कई जगह देश की एकता और अखंडता का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

शहर के डॉ. किरन सौजिया एकेडमी में संविधान दिवस पर जागरूकता सभा का आयोजन किया। इसमें भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन शिक्षकों और बच्चों द्वारा किया गया। प्रबंध निदेशक अशोक यादव ने कहा कि हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था लेकिन पूरा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। वहीं सुदिती ग्लोबल एकेडमी में वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन ने जानकारी दी। उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोऑर्डिनेटर अल्का दुबे, अध्यापक अक्षय दीक्षित, राजेश कुमार मौर्या, सचिन सोलंकी, महेश चाहर, अनुभा सिंह, सुभाष सिंह मौजूद रहे।
आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा स्वयं सेवियों को मूल अधिकारों एवं प्रस्तावना की जानकारी दी। उपप्रधानाचार्य डॉ. राम सिंह और कार्यक्रम अधिकारी विशुन हरी ने संविधान दिवस पर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्ता महाविद्यालय में संसद में आयोजित संविधान दिवस का प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। प्राचार्य डॉ. मनोज कुदेशिया ने संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र, भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा भी संविधान दिवस मनाया गया।
घिरोर के प्राथमिक विद्यालय नाहिली में बाल सभा का आयोजन किया। कक्षा पांच के छात्र यश बघेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का किरदार निभाया। प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह ने संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार व हमारे मूल कर्तव्यों को बताया व समझाया। निशंका जैन, रूबी गौतम, संजीव कुमार, गीता देवी व सरिता पाल उपस्थित रहे।
किशनी क्षेत्र के आरबीएस पब्लिक स्कूल महिगवां में नेहरू युवा केंद्र ने कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाध्यापक राजबहादुर सिंह, स्वंय सेवक नीलेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, प्रीति, नीतू, हेमचंद्र, रजनीश आदि शिक्षक मौजूद रहे। विकास खंड सुल्तानगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिछवां पर एसडीएम ने बच्चों को संविधान दिवस पर जागरूक किया। मुख्य अतिथि बलवंत सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कन्या प्राथमिक विद्यालय किन्हावर पर शशिबाला यादव ने, प्राथमिक विद्यालय नगला कलू पर प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी ने, प्राथमिक विद्यालय किन्हावर पर प्रधानाध्यापक अरुण पांडेय ने संविधान दिवस के प्रति जागरूक किया।
भाजपाइयों ने सुना पीएम का भाषण
शहर के भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का प्रसारण देखा। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, ममता राजपूत, कलक्टर सिंह राजपूत, अनुराग पांडेय, राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
सरकारी कार्यालयों में हुई शपथ
मैनपुरी/बेवर/किशनी। सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय और पुलिसकर्मियों को एसपी अजय शंकर राय ने शपथ दिलाई। नगर पंचायत कार्यालय बेवर में चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया और अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने कर्मचारियों को संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। किशनी तहसील में एसडीएम आरएस मौर्य ने कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। तहसीलदार मनोज राय, नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमाकांत दुबे, रजिस्ट्रार कानूनगो अजीत यादव, कानूनगो मयंक गोयल, रामप्रकाश यादव, स्वदेश कुमार, राजेश शाक्य, देवेंद्र यादव मौजूद रहे। वहीं थाने पर इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई ने पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। ब्लाक पर खंड विकास अधिकारी गणेश प्रसाद ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें