दयानंद नगर निवासी रमेश पाल ने बताया कि हमने छह माह पहले तीन किलोवाट का सोलर ग्रिड पावर प्लांट लगवाया था। हम हर माह पांच से दस यूनिट बिजली बचा लेते हैं। उम्मीद है कि सर्दियों में जरूर अधिक यूनिट बचाने में कामयाब होंगे।
अगर एक घर में एक माह में 100 यूनिट बिजली की खर्च होती है और पावर ग्रिड 200 यूनिट तैयार कर देता है तो बिजली का बिल शून्य होकर अतिरिक्त मिले 100 यूनिट का भुगतान उपभोक्ता को कर दिया जाएगा। यहां भुगतान दो रुपये यूनिट रखा गया है। इसके लिए घर में नेट मीटर (कंवर्टर) लगाए जा रहे हैं।
तीन डिग्री तक कम हो जाता है घर का तापमान
घर की छत पर सोलर पावर ग्रिड प्लांट लगाने से बिजली की यूनिट बचती है। वहीं घर का तापमान तीन डिग्री सेंटीग्रेट तक कम हो जाता है। क्योंकि सूर्य की किरण छत के जगह प्लेट पर पड़ती है।
ये भी पढ़ें- शहीद रामवीर सिंह की याद में 25 लाख की लागत से बनेगा स्मारक, मंत्री ने रखी आधारशिला
अभी तक जिले में 250 से अधिक लोग अपने घरों में ग्रिड कनेक्ट सोलर पावर प्लांट के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसमें एक यह शर्त है कि जितने किलोवाट का बिजली का कनेक्शन होगा। उतने किलोवाट का ही सोलर पावर ग्रिड प्लांट लगा सकेंगे।
नेडा कार्यालय में करें आवेदन
सोलर पैनल लगवाने के लिए आपको विकास भवन स्थित नेडा के कार्यालय में आवेदन करना होगा। वहां से सब्सिडी और कनेक्शन के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
लोगों को सोलर लाइन के प्रति जागरूक करने के लिए योजना की शुरुआत की गई है। जिले में 400 से अधिक आवेदन हो चुके हैं। करीब 250 लोग अपने घरों में ग्रिड लगवाकर लाभ उठा रहे हैं। - प्रदीप चन्द्र, परियोजना अधिकारी (नेडा)