फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट के बाइक चलाना पड़ा बहुत महंगा, युवक पर लगा 14,700 रुपये का जुर्माना

Tue, 01 Oct 2019 08:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
इसी बाइक का 44 बार कटा चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एक युवक को बिना हेलमेट पहन बाइक चलाना बहुत महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस ने उसकी बाइक के 44 चालान काटे हैं। यातायात नियम तोड़ने पर उससे 14,700 रुपये वसूले गए हैं। तब जाकर उसके वाहन का पंजीकरण निरस्त होने से बच पाया।

विज्ञापन

 
यातायात पुलिस के मुताबिक, धौलपुर हाउस निवासी अमन की बाइक के 44 चालान कटे थे। इनमें 42 फोटो चालान कटे थे। दो ई-चालान भी काटे गए थे। फोटो चालान के 13,200 रुपये और ई-चालान के 1500 रुपये थे। 

अमन की ओर से अमर ट्रैवल्स के मालिक ने धनराशि जमा कराई। पंजीकरण निरस्त कराने की लिस्ट में उनके वाहन का भी नाम था। लेकिन, अब शमन शुल्क जमा करने की वजह से अमन का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

23 वाहनों की सूची तैयार

यातायात पुलिस ने 43 से 64 तक फोटो चालान कटने के बावजूद शमन शुल्क जमा नहीं करने वाले 23 वाहनों की सूची तैयार की है। इन वाहनों का पंजीकरण निरस्त कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आरटीओ को भेजी जाएगी। यह सभी दो पहिया वाहन हैं। 

यातायात पुलिस ने 43 से 64 तक फोटो चालान कटने के बावजूद शमन शुल्क जमा नहीं करने वाले 23 वाहनों की सूची तैयार की है। इन वाहनों का पंजीकरण निरस्त कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आरटीओ को भेजी जाएगी। यह सभी दो पहिया वाहन हैं। 

हेलमेट नहीं पहनने और तीन सवारी पर यह चालान काटे गए थे। कई वाहनों का शमन शुल्क 20 से 25 हजार रुपये तक है। यदि प्रदेश में नए नियम के अनुसार शमन शुल्क लगाया जाता है तो इन 23 वाहनों के शमन शुल्क की राशि भी कई गुना बढ़ जाएगी। वाहन स्वामी को नए नियम के मुताबिक ही शमन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

पंजीकरण होंगे निरस्त

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पांच बार से अधिक जिन वाहनों के फोटो चालान काटे गए हैं उनकी रिपोर्ट बनाकर आरटीओ को भेजने के लिए यातायात पुलिस को निर्देशित कर दिया है। रिपोर्ट में इन वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि शमन शुल्क जमा कराने के लिए वाहन चालकों के घर पुलिस भेजी जाएगी। यदि वाहन स्वामी शमन शुल्क जमा नहीं करेंगे तो उनके वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें