फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब की महिला ने शौहर पर लगाया ये आरोप, जांच में जुटी आगरा पुलिस

Wed, 12 Sep 2018 06:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पति ने दी तलाक की धमकी
विज्ञापन
सऊदी अरब की रहने वाली महिला ने शौहर के खिलाफ तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने चौथा प्रार्थनापत्र दिया है। इससे पहले तीन बार शौहर की अलग-अलग शिकायत कर चुकी है। आगरा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हर बार शिकायत क्यों बदल रही है?
विज्ञापन


महिला का पति बंगलुरू में रहता है। दो साल पहले दोनों की शादी हुई है। महिला प्रार्थनापत्र में अपने घर का पता भी बदल रही है। इससे पहले वो पति पर उत्पीड़न का आरोप लगा रही थी।

महिला थाना एसएचओ विपिन चौधरी ने बताया कि चारों शिकायत पत्रों में दिए गए पते महिला के रिश्तेदारों के हैं। 25 दिसंबर, 2017 को महिला पति के घर से नागपुर शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 
विज्ञापन


वहां से घर न जाकर रिश्तेदारों के घर आ गई और पति के खिलाफ शिकायत पत्र देने लगी। बंगलुरू जाकर पुलिस ने मामले की पड़ताल की, तो महिला के पक्ष में कोई नजर नहीं आया। वहीं महिला ने तीन बार अलग अलग शिकायत की हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें